भिट्ठा थाना पुलिस को बड़ी सफलता, दो कांडों के अभियुक्त को देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी : भिट्ठा थाना पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना कांड संख्या 61/26 एवं 63/26 के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भिट्ठा थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव निवासी शेखर मंडल, पिता नारायण मंडल के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
संवाददाता : रवि कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.