बाबरा स्वास्थ्य केंद्र में महिला कक्ष का लोकार्पण और स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
छत्रपती संभाजीनगर - जिले के फूलंब्री तहसील के बाबरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला एवं शिशु देखभाल कक्ष का लोकार्पण गुरुवार (9 जुलाई ) को जिला परिषद उपाध्यक्ष जितेंद्र जैस्वालने किया। इस अवसर पर उनकी अध्यक्षता में बाबरा स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई,जिसमें स्वास्थ्य केंद्र और क्षेत्र के अन्य उप-केंद्रों (निधोना, वावना, चिंचोली नकीब) में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष जीतेंद्र जैस्वाल , तहसील चिकित्सा अधिकारी प्रशांत भाले,डॉ.प्रवीण उगले, डॉ. विशाल होलंबे, पंचायत समिति सदस्य संतोष गाडेकर, पूर्व उपसभापति संजय त्रिभुवन, सरपंच प्रभाकर वाघ,कौतिक राउतराय, प्रवीण वाघ, पठान फिरोजखान, धनंजय राउतराय, सुनील पवार, समाधान पवार, राहुल भिवासने,सदीप बंसोड़,अनिल काले, अनिल चव्हाण, फार्मासिस्ट किशोर कटकर और बाबरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : फिरोजखान
No Previous Comments found.