फुलंब्री पुलिस ने अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
छत्रपती संभाजीनगर - जिले स्थित फुलंब्री पुलिस ने पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर अवैध खनिज खनन और रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 लाख 12 हजार रुपये की कीमती का मुद्देमाल जब्त किया हैं। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता, पुलिस कांस्टेबल अंकुश नानासाहेब बागल (पोहेको/1197) ने पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर,आरोपी जाबेर शेख शमीम शेख (निवासी आलंद) गोविंद शंकर सिंह ठाकुर (निवासी पाल) विलास प्रभाकर तुपे,नंदू रविंद्र राउत और अरुण यादव पारखे (निवासी महाल किन्होला, तहसील फुलंब्री ) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस अभियान के दौरान,पुलिस ने एमएच-20-ईजी-9595 नंबर का एक ट्रक,उसमें मौजूद लगभग दो ब्रास रेत,एमएच-20-एफपी-8074 नंबर की एक जेसीबी और घटनास्थल पर जमा लगभग 150 ब्रास रेत जब्त की,जिनकी कुल कीमत 44 लाख 12 हजार रुपये है। फुलंब्री पुलिस ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई की है और फुलंब्री पुलिस स्टेशन के माध्यम से आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से छोटे खनिज माफियाओं में हलचल मच गई है और उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्टर : फिरोजखान
No Previous Comments found.