शक्तिनगर में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन

शक्तिनगर/सोनभद्र : आम आदमी पार्टी शक्तिनगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हरदवा बस्ती पहुंचकर स्थानीय लोगों के बीच फल एवं मिष्ठान का वितरण किया और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से जन्मदिन समारोह को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर चर्चा करते हुए आमजन के मुद्दों को प्रमुखता देने और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बुनियादी सुविधाओं को लेकर उनके विचारों को रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी की समस्याओं को राजनीति के केंद्र में रखने की सोच से प्रेरणा लेकर पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र में जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करते रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन समारोह को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर जरूरतमंद और वंचित लोगों के बीच खुशियां बांटने के उद्देश्य से हरदवा बस्ती में फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में रामजी सिंह मौर्य, एडवोकेट संतोष त्यागी, परमेश्वर कुशवाहा, राकेश भारती, पवन शर्मा, राजकमल चौहान, सतेंद्र चौहान, श्रवण कुमार, सुशील कुशवाहा, संदीप शर्मा, सनी कुमार, सुरेश कुशवाहा, रामेश्वर जायसवाल, रामू पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।अंत में कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा समाज और आमजन के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.