अधिवक्ता कल्याण न्यास का प्रमाण पत्र देकर अधिवक्ता द्वय के उज्ज्वल भविष्य की कामना

सोनभद्र - रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन भवन के महामंत्री कक्ष में गुरुवार को अधिवक्ता कल्याण न्यास, सोनभद्र बार एसोसिएशन की ओर से प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान न्यास के सचिव योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं अधिवक्ता विकास शुक्ला को अधिवक्ता कल्याण न्यास का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बताया गया कि अधिवक्ताओं के हितों एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता कल्याण न्यास, सोनभद्र बार एसोसिएशन, सोनभद्र का पंजीयन 03 जून 2025 को कराया गया था, जिसका पंजीयन संख्या 49/2025 है। न्यास के सम्मानित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने की प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं विकास शुक्ला को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दोनों अधिवक्ताओं को जारी प्रमाण पत्र पर अधिवक्ता कल्याण न्यास, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, उपसमिति अध्यक्ष गोविंद प्रसाद मिश्र एडवोकेट एवं सचिव योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट के संयुक्त हस्ताक्षर हैं। प्रमाण पत्र में अधिवक्ताओं के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई है। प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर अधिवक्ता अखिलेश कुमार मिश्र, संजीव कुमार पांडेय, संजय कुमार पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। उपस्थित अधिवक्ताओं ने राजेश कुमार पाठक एवं विकास शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर - कुम्धज चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.