निकलेश सरोज ने निभाया जनप्रतिनिधि होने का फर्ज ,धमधरा नई बस्ती को दी बड़ी सौगात

सुल्तानपुर : विकास खण्ड धनपतगंज की ग्रामसभा बिनगी स्थित धमधरा नई बस्ती के ग्रामीणों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब वर्षों से चली आ रही पक्की सड़क की मांग आखिरकार पूरी हो गई।लगभग 175 मीटर लंबी आरसीसी सड़क बनकर तैयार हो गई है और आज से इस पर आवागमन भी शुरू हो गया है। सड़क बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क जिला पंचायत सदस्य कु. निकलेश सरोज पासवान के विशेष प्रयासों और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। क्षेत्र के विकास के लिए उनके सक्रिय प्रयासों की ग्रामीणों ने खुले दिल से सराहना की। लोगों का कहना है कि निकलेश सरोज ने जनप्रतिनिधि होने का फर्ज निभाते हुए वर्षों पुरानी इस समस्या को प्राथमिकता से लिया और सड़क निर्माण कराकर गांव को बड़ी राहत दिलाई है। लगभग 175 मीटर बनी इस सड़क का शुक्रवार को बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह ने सड़क का शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण से अब ग्रामीणों को कच्चे रास्ते और बरसात में होने वाली कीचड़ की समस्या से निजात मिल गई है। पहले जहां बरसात के दिनों में लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता था, वहीं अब पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम और सुरक्षित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क न सिर्फ गांव के लोगों के लिए राहत लेकर आई है बल्कि क्षेत्र के विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर ग्रामसभा बिनगी के पूर्व प्रधान के पुत्र व वर्तमान प्रधान प्रत्याशी प्रशांत पाण्डेय ‘लकी’, पीरो सरैया के प्रधान राजू, पड़रे ग्रामसभा के प्रधान अरशद अली, अशोक पांडेय, लालजी सिंह, अनिल यादव, सत्यजीत पाण्डेय, शिवम तिवारी, गौरव पाण्डेय, मनीराम सरोज सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य निकलेश सरोज का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गांव को यह महत्वपूर्ण सुविधा मिली है और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे ही कार्य होते रहेंगे।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.