प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल, मांगें न मानी गईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ, के बैनर तले कुड़वार बिकास खण्ड के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के जिला अध्यक्ष उमेश चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कलमबंद हड़ताल जारी है।बीडीओ कुड़वार नीलिमा गुप्ता को हड़ताल के संबंध में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि यह हड़ताल 16 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल 2026 तक चलेगी। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि इस अवधि में उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो सभी ग्राम रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
संघ के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) वसीम खान एवं जिला विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में अपनी समस्याओं और मांगों को रखा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस दौरान जिला महामंत्री रामकेवल गौतम,कोषाध्यक्ष इरफान खान, संजय शर्मा,अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी,महफूज अहमद,देवानंद, केशकुमारी, समरजीत पाल रानकरन सहित कई पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हैं।
संघ ने प्रशासन से जल्द से जल्द वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की है, ताकि हड़ताल समाप्त कर कार्य सामान्य रूप से शुरू किया जा सके।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र


No Previous Comments found.