सुरों की महफ़िल में झूम उठे सभी
सुल्तानपुर : कहते हैं कि संगीत इंसान को उम्र का अहसास नहीं होने देता है, इसीको सच करते हुए 17 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के गायक व गायिकाओं ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित मेहमानों का मन मोह लिया ।
कानपुर के श्याम नगर स्थित हवेली रेस्टोरेंट के विशाल हाल में जी. एस. स्टूडियो के मालिक व कार्यक्रम के आयोजक श्री गोविंद सिंह द्वारा गायकों के लिए "सुरों की महफ़िल " का सफ़ल आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में 40 से अधिक गायकों के सोलो व डुइट गानों से पूरा हाल संगीतमय हो गया ।
इस कार्यक्रम के डायरेक्टर बाबी ख़ान, टेक्निकल डायरेक्टर राजू चौधरी, स्टेज इंचार्ज माही चौधरी, प्रोडक्शन कंट्रोलर मोहन मित्तल, प्रोडक्शन इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह व विडिओ एडीटर रौनक कुमार रहे ।
इस संगीत कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीगोपाल जी तुल्सियान, इला बाजपेई, देवराज बासू, अशरफ़ महमूद, श्याम अकेला, राज वर्मा, संजीव सिंह, जमाल महमूद ख़ान, राय गुप्ता, बेटियां फ़ाउंडेशन से अशोक जी, जीतू आदि उपस्थित रहे ।
मंच संचालन बाबी ख़ान व माही चौधरी ने किया ।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.