जून में 31 तारीख" वाला आदेश वायरल,अध्यक्ष के दफ्तर पर उठी उंगली
सुलतानपुर - जिला पंचायत सुलतानपुर ने वो कर दिखाया जो आज तक कैलेंडर भी नहीं कर पाया। कर्मचारियों की हाजिरी वाले सरकारी आदेश में जून महीने की 31 तारीख डाल दी गई।
आदेश या मजाक? 31-06-2026 ने खोल दी पोल जिला पंचायत अध्यक्ष के दस्तखत से जारी आदेश पर साफ-साफ लिखा है - दिनांक 31-06-2026। जबकि दुनिया जानती है कि जून 30 दिन का होता है। सरकारी फाइल पर ऐसी बचकानी चूक ने पूरे दफ्तर की गंभीरता को कटघरे में खड़ा कर दिया। बाबू सोए थे या अफसर? बिना देखे कैसे निकला आदेश सवाल सीधा है - जिस आदेश पर अध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं, उसे जारी करने से पहले किसी ने तारीख तक नहीं देखी? टाइप करने वाले बाबू से लेकर फाइल पास करने वाले अफसर तक, सबकी आंखों पर कौन सी पट्टी बंधी थी?
सोशल मीडिया पर उड़ी धज्जियां,जनता पूछ रही सवाल आदेश की कॉपी वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग पूछ रहे हैं - "जब तारीख ही गलत है तो आदेश कितना सही होगा?" विपक्ष ने भी तंज कसा - "जिस दफ्तर को 30-31 का फर्क नहीं पता, वो जिले का विकास क्या खाक करेगा।" जिम्मेदार कौन? कार्रवाई होगी या लीपापोती अब गेंद जिला पंचायत अध्यक्ष के पाले में है। क्या इस "ऐतिहासिक चूक" पर किसी की जिम्मेदारी तय होगी या फाइल दबाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा? एक चूक ने बता दी पूरे सिस्टम की हकीकत 31 जून ने सिर्फ तारीख नहीं बदली, जिला पंचायत की कार्यशैली की कलई खोल दी है। जब कागज पर इतनी लापरवाही है तो जमीन पर क्या हाल होगा, अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।
रिपोर्टर - जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.