कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का सुल्तानपुर में भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

सुल्तानपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का शुक्रवार को सुल्तानपुर आगमन पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से अमहट चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और गुलाब भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया।
इस अवसर पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आपसी मतभेद, गुटबाज़ी और व्यक्तिगत अहंकार से संगठन कमजोर होता है तथा अब कांग्रेस में ऐसी राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, संवाद और संगठन की भावना के साथ जनता के हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव और संघर्षशील नेतृत्व से उत्तर प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पाल गौतम लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी जा रहे थे। उनके साथ पूर्व एमएलसी दीपक सिंह तथा तनुज पुनिया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। अमहट चौराहे के अलावा लंभुआ बाईपास पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह, हौसला प्रसाद भीम, अतहर नवाब, कुसुमलता मिश्रा, जफर खान, ओम प्रकाश सिंह, श्रीराम यादव, आरबी पांडेय, सलाहुद्दीन हाशमी, ममनून आलम, इंतजार अहमद पिंटू, सुब्रत सिंह सनी, मनोज तिवारी, दीपू उपाध्याय, जमीदार यादव, नंदलाल मौर्य, हाजी इरफान, प्रदीप सिंह, हर्ष नारायण शुक्ल, जनेश्वर उपाध्याय, रामचंद्र कोरी, विजय पाल, अमोल बाजपेई, राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र, मोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.