स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जिले में बड़ा अभियान

सुल्तानपुर : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जिले में बड़ा अभियान छेड़ दिया है। मिशन सेफ फ्यूचर के तहत फिटनेस और परमिट की अवधि पूरी कर चुके स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जिले में 78 स्कूली वाहनों की फिटनेस और 288 वाहनों के परमिट समाप्त पाए गए हैं। इन सभी वाहनों के पंजीयन निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि सभी स्कूलों को 7 जुलाई तक वाहनों की फिटनेस,परमिट,बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध कराने के निर्देश दिए गए हैं।चेतावनी दी गई है कि अधूरे या अवैध दस्तावेजों वाले वाहनों से बच्चों का परिवहन नहीं किया जाए।अभियान के पहले तीन दिनों में 152 स्कूल वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर 12 वाहनों का चालान किया गया,जबकि दो वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया। परिवहन विभाग की टीमें जिलेभर में लगातार चेकिंग कर रही हैं और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.