प्राथमिक विद्यालय परिसर में जिम से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

सुल्तानपुर : प्राथमिक विद्यालय परिसर में जिम से लटका मिला अधेड़ का शव,जांच में जुटी पुलिस।बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर चौकी अंतर्गत ग्राम दौनो के प्राथमिक विद्यालय पूरे जमादार में खेल उपकरण से एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।हालांकि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.