पिता पर हमले के बाद मौत, बहू की तहरीर पर 3 के खिलाफ मुकदमा लिखने की तैयारी

चांदा/सुलतानपुर : चांदा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 17/18 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे डायल 112 पर रमापति तिवारी पर हमले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जांच में रमापति तिवारी की मौत की पुष्टि हुई।

एएसपी सुलतानपुर बृजनारायण सिंह ने बताया कि रमापति तिवारी के तीन बेटे हैं। इनमें से एक बेटे बलवंत तिवारी से उनका काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना से पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया।
मामले में मृतक की बहू ममता तिवारी पत्नी हेमंत तिवारी ने तहरीर दी है। तहरीर में बलवंत तिवारी की पत्नी शशि तिवारी और उनके दोनों बेटों शुभम व सुधांशु पर हमला कर हत्या का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने तहरीर लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए टीमों को रवाना किया गया है। वहीं मृतक का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। 
पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

संवाददाता : वाजिद हुसैन 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.