योगी सरकार के पीएम श्री विद्यालय में खेल मैदान बना तालाब! लाखों की मरम्मत के बाद भी जलभराव, शिक्षा विभाग और कार्यदायी संस्था पर उठे सवाल

सुल्तानपुर :  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। लेकिन दोस्तपुर स्थित कम्पोजिट पीएम श्री विद्यालय में रविवार सुबह करीब दो घंटे हुई तेज बारिश के बाद सामने आए हालात ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय का खेल मैदान पूरी तरह पानी से भर गया और सोमवार तक भी जलभराव बना रहा, जिससे छात्र-छात्राएं खेलकूद गतिविधियों से वंचित रहे।
बारिश के बाद खेल मैदान तालाब जैसा दिखाई देने लगा। मैदान में पानी भर जाने के कारण बच्चों की खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो गईं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मैदान का समतलीकरण और जल निकासी की उचित व्यवस्था पहले से की गई होती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में हाल ही में डेंटिंग-पेंटिंग और मरम्मत कार्यों पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन खेल मैदान की सबसे महत्वपूर्ण समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे अब यह सवाल उठ रहे हैं कि विद्यालय में मरम्मत और विकास कार्य किस कार्यदायी संस्था या एजेंसी द्वारा कराए गए, कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी किस अधिकारी ने की, और जल निकासी जैसी मूलभूत आवश्यकता को क्यों नजरअंदाज किया गया।
विद्यालय के प्रभारी ने बताया कि खेल मैदान का स्तर नाली से नीचे होने के कारण बारिश का पानी आसानी से बाहर नहीं निकल पाता। उन्होंने कहा कि मैदान में मिट्टी भराने की आवश्यकता है और जल्द ही मिट्टी डलवाकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की जांच कराने, विकास कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने खेल मैदान का समतलीकरण कर स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बच्चों की पढ़ाई और खेलकूद

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.