लोक अदालत में स्वास्थ्य विभाग की पहल, न्यायालय परिसर में 349 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
सुल्तानपुर - राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार 12 सितंबर 2026 को जनपद न्यायालय, सुल्तानपुर परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोक अदालत में पहुंचे वादकारियों के साथ अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत कुल 349 लोगों की जांच की गई। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 68 लोगों की एक्स-रे जांच हुई। जिला मलेरिया/फाइलेरिया कार्यक्रम के तहत 25 लोगों की जांच, राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत 24 लोगों की जांच की गई। इसी क्रम में एनसीडी कार्यक्रम के तहत 84 लोगों की शुगर और 108 लोगों की बीपी जांच की गई। इसके अलावा 12 लोगों को आयुष्मान योजना से संबंधित सेवाएं दी गईं, जबकि 28 लोगों की ईसीजी जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर का जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार (चतुर्थ), सचिव मुक्ता त्यागी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी भारत भूषण ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और जांच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से 21 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें डॉ. इमरान युसुफ, डॉ. आयुषी, डॉ. संजीत पाठक, डॉ. विमल प्रकाश, डॉ. देवाशीष, लैब टेक्नीशियन मुस्तफा, स्टाफ नर्स रेनू मिश्रा, नेत्र परीक्षण अधिकारी जयराम, वार्ड ब्वाय नवनीत श्रीवास्तव, ईसीजी ऑपरेटर प्रदीप सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
शिविर में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूबेपुर, कादीपुर, बल्दीराय, राजकीय टीबी क्लीनिक तथा कार्यालय मलेरिया अधिकारी की टीम ने सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया
संवाददाता— दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.