सरकारी खड़ंजा उखाड़ने की तैयारी का आरोप,एसडीएम से शिकायत

सुल्तानपुर : बल्दीराय विकास खंड के पूरे इस्माइलपुर,मजरे दरियापुर गांव में सरकारी खड़ंजा मार्ग को उखाड़कर अवैध निर्माण किए जाने की आशंका जताई गई है।मामले में ग्रामीण सुरेश कुमार ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह और खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है।सुरेश कुमार का आरोप है कि मनिराम पुत्र मातादीन ग्राम पंचायत निधि से निर्मित खड़ंजा मार्ग को अवरुद्ध कर उनके मकान से सटाकर निर्माण कराने की तैयारी कर रहे हैं।उनका कहना है कि खड़ंजा उखाड़े जाने से सार्वजनिक आवागमन प्रभावित हो सकता है।पीड़ित ने एसडीएम से मौके की स्थलीय जांच कराने,राजस्व अभिलेखों के आधार पर पैमाइश कराने और जांच पूरी होने तक खड़ंजा उखाड़ने व निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.