आंबरनाथ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! पूरी रात अंधेरे में रहे ‘सिंग पैराडाइज़ हिमालया’ के निवासी

अंबरनाथ - आंबरनाथ पश्चिम क्षेत्र में बिजली वितरण करने वाली Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited (MSEDCL) के अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लापरवाही के चलते ‘सिंग पैराडाइज़ हिमालया’ बिल्डिंग के सभी फ्लैटधारकों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, 13 तारीख की रात करीब 9 बजे से लेकर दूसरे दिन करीब dophar १२ बजे तक इमारत में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
निवासियों का आरोप है कि इस दौरान कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे यह समस्या और गंभीर हो गई।
“जिम्मेदारी तय हो और कार्रवाई हो” – रहवासी
सोसायटी के सभी फ्लैटधारकों ने एक सुर में मांग की है कि इस घटना के लिए जो भी अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार हैं, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

बड़ा सवाल
आखिर इतनी लंबी अवधि तक बिजली क्यों बाधित रही?
क्या समय पर मेंटेनेंस या प्रतिक्रिया नहीं दी गई?
और सबसे अहम—इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
फिलहाल इस मामले में बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

 मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर अब सभी की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।

रिपोर्टर - साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.