दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़: बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश, FIR दर्ज होगी
मुंबई : से जुड़े चर्चित दिशा सालियान मौत मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्देश दिया है। अदालत ने CBI को FIR दर्ज कर पूरे मामले की विस्तृत जांच करने को कहा है।
28 वर्षीय दिशा सालियान, जो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकी थीं, उनकी 8 जून 2020 को मुंबई के मालाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना के ठीक छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का भी बांद्रा स्थित उनके घर में निधन हो गया था, जिससे यह मामला और भी चर्चाओं में आ गया था।
दिशा सालियान के पिता ने अपनी बेटी की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न कर हत्या की गई और इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए थे।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि शुरुआती FIR में किसी भी व्यक्ति का नाम आरोपी के रूप में शामिल न किया जाए। अदालत ने कहा कि “जब तक किसी के खिलाफ पर्याप्त और ठोस सबूत न मिलें, तब तक उसे आरोपी नहीं ठहराया जाना चाहिए।”
अब CBI इस मामले से जुड़ी सभी परिस्थितियों की गहराई से जांच करेगी और जांच के दौरान सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
रिपोर्टर : साबीर शेख
No Previous Comments found.