परमात्मा से सच्ची हृदय से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है

टीकमगढ़ - विश्व कल्याण एवं पर्याप्त जल वर्ष हेतु प्रकृति सेवा संस्थान समिति द्वारा नजर बाग मंदिर परिसर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । जिसमें नगर के समाजसेवी, साहित्यकार ,कवि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से शामिल हुए । 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती किरण बादल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र चांसोरिया ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में पूरन चंद्र गुप्ता एवं राजेंद्र सिंह परमार रहे । 
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण बादल ने कहा कि परमात्मा से सच्चे हृदय से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है इसलिए सभी को विश्व कल्याण और पर्याप्त वर्षा हेतु परमात्मा से ध्यान मग्न होकर प्रार्थना करना चाहिए यदि सच्चे मन से हम प्रार्थना करेंगे तो पर्याप्त वर्षा भी होगी और विश्व कल्याण भी होगा ।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री वीरेंद्र चंसोरिया ने कहा कि हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए । प्रकृति सेवा संस्थान समिति के अध्यक्ष समाजसेवी महेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 31 दिसंबर 2026 तक प्रकृति सेवा संस्थान समिति द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को समर्पित एक व्यापक जागरूकता महा अभियान का शुभारंभ किया गया जिसके तहत पर्यावरण रक्षार्थ हम सब मिलकर वृक्षारोपण करेंगे व अन्य लोगों को प्रेरित करेंगे । जल ही जीवन है अतः हम सब मिलकर प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण संवर्धन हेतु संकल्पित होकर कार्य करेंगे व नए जल स्रोतों के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन भी करेंगे । भारतीय संस्कृति व अर्थव्यवस्था का आधार गौ माता है, अतः गौ संरक्षण संवर्धन के क्षेत्र में हम सब मिलकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें । 
जैविक खेती सहित योग के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर आम जनमानस को भी प्रेरित करेंगे । छात्रों व युवाओं में नशा एवं दुर्व्यसन की बढ़ती लत को दूर करने हेतु जन जागरण किया जायेगा। इस हेतु समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेश बादल ,मनीराम कठेल, सुरेश दोदेरिया, सुनील राय, हरिओम पाठक, कमलेश सेन, बृजमोहन सिरोठिया, अनुराग गुप्ता ,दिलीप सैनी, रामशरण नायक, लक्ष्मी नारायण सूत्रकार, के एल टेलर वृक्षानंद जी महाराज,
सभी को विजय मेहरा ने विश्व कल्याण सहित पर्याप्त वर्षा हो की प्रार्थना कराई । 
स्वागत भाषण राजेन्द्र श्रीवास्तव ने दिया वही आभार व्यक्त संतोष चतुर्वेदी ने किया ।

टीकमगढ़ से राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.