प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव को भगवान श्रीरामराजा सरकार की तस्वीर एवं प्रसाद भेंट कर सागर संभाग प्रवास हेतु आमंत्रित किया
टीकमगढ़ : हाल ही में सागर में भाजपा की प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई , जिसमें मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी विप्लव कुमार देव को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति में सागर संभाग सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी अंशुल सिंह परिहार ने भगवान श्रीरामराजा सरकार की पावन तस्वीर एवं प्रसाद भेंट कर सागर संभाग प्रवास हेतु सादर आमंत्रित किया।इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया के टीकमगढ़ जिला संयोजक शुभम व्यास, निवाड़ी जिला संयोजक रोहित रैकवार , सागर नगर जिला संयोजक जय सोनी एवं सागर ग्रामीण जिला संयोजक राहुल शर्मा सहित अन्य साथीजन उपस्थित रहे।साथ ही, मध्य प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु प्रदेश प्रभारी शिवराज सिंह डाबी एवं प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आपके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
रिपोर्टर : राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

No Previous Comments found.