पदभार ग्रहण करने पर डॉ नीलम चार्ल्स एवं डॉ संध्या चार्ल्स का किया स्वागत
उज्जैन - शहर के शल्य चिकित्सक डॉ नीलम चार्ल्स एवं सुप्रसिद्ध स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ संध्या चार्ल्स ने निर्मला हॉस्पिटल, चंदेसरी, प्रेमनगर, देवास रोड, उज्जैन में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन व गणमान्य नागरिकों द्वारा दोनों चिकित्सकों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ नीलम चार्ल्स (लेपरोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन) एवं डॉ संध्या चार्ल्स (स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ) अब निर्मला हॉस्पिटल में 24 घंटे अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। डॉ नीलम चार्ल्स पूर्व में अरविंदो मेडिकल कॉलेज, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज तथा मेडिकल कॉलेज सावंगी सहित देश के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे सभी प्रकार की जटिल एवं लेपरोस्कोपिक सर्जरी में विशेष दक्षता रखते हैं। वहीं डॉ संध्या चार्ल्स जटिल प्रसूति मामलों, हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी एवं विभिन्न स्त्री रोगों के उपचार में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने भी देश के कई प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं देकर व्यापक अनुभव अर्जित किया है। दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों के आगमन से उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत

No Previous Comments found.