अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर भाजपा नगर मंडल ने दी पुष्पांजलि

बड़नगर - महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा स्थानीय आजाद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन संस्मरणों और देश की आजादी के लिए उनके अप्रतिम बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नव-मनोनीत प्रदेश महामंत्री गणपत डाबी का माला एवं पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित जनसमूह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर  भाजपा जिला महामंत्री श्याम शर्मा,नपा अध्यक्ष अभय टोंग्या,नपा उपाध्यक्ष अनिता वर्मा,अमित जोशी,गुलशन खटोड़,लता शर्मा, कलावती ठाकुर,अंकित पाटोदी,रामप्रसाद राठौर,राजेश परमार,बहादुर बादशाह,राहुल शर्मा, रवि हिंडोलिया,आदित्य राणावत, अक्षय भाटी,शुभम चौहान,आशुतोष शर्मा,मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण,जिला व मंडल पदाधिकारी,मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री अंकित त्रिवेदी ने किया एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष अंकित दवे ने व्यक्त किया।

रिपोर्टर - विजय सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.