पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत भाजपा उज्जैन ग्रामीण की कार्यशाला संपन्न।
उज्जैन : प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को विचारधारा संगठन की कार्यपद्धति ओर जिम्मेदारियों से परिचित कराता है। - डॉ. लता वानखेड़े उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला जिला मुख्यालय लोकशक्ति भवन, फ्रीगंज, उज्जैन में संपन्न हुई। कार्यशाला को भाजपा संगठन उज्जैन संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं क्षेत्रीय न.पा.परिषद अध्यक्ष एवं उज्जैन जिला प्रभारी श्रीमती बबीता परमार, क्षेत्रीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़, प्रशिक्षण अभियान संभाग प्रभारी श्री राजीव खण्डेलवाल एवं श्री अमित श्रीवास्तव, विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान ने कार्यषाला को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल जाटवा, घट्टिया विधायक डॉ. सतीश मालवीय, बड़नगर विधायक श्री जितेन्द्र पण्ड्या, प्रशिक्षण महाअभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री श्री राकेश यादव, सह-संयोजक श्री महिपालसिंह उमठ, श्री निरंजन मेहता, श्रीमती रीतु पाटीदार मंचासीन रहे। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्रीमती रीतु पाटीदार, श्रीमती वर्षा पाटोदी ने वर्ग गीत लिया।
अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने कहा कि भाजपा संगठन में प्रशिक्षण एक सतत् प्रक्रिया है, इसका उद्देष्य कार्यकर्ताओं को लगातार सीखने, आत्ममंथन करने ओर जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिये प्रशिक्षित करना है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मानववाद के सिद्धांत को कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि सेवा, समर्पण ओर समन्वय ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। जिला कार्यशाला पश्चात जिले के सभी 23 मण्डलों में व बूथ के प्रशिक्षण कार्यषालाएं हमें संपन्न कराना है।
कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त करते हुए संभाग प्रभारी व प्रदेश महामंत्री श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विचार आधारहित संगठन है। संगठन के निरंतर प्रशिक्षण अनुषासन ओर कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठक बन चुकी है। प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए उन्होने कहा कि मण्डल से लेकर बूथस्तर तक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। ताकि वे विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा सके। प्रशिक्षण के माध्यम से नई ओर पुरानी पीढ़ी के बीच वैचारिक संवाद एवं अनुभवों का आदान-प्रदान होता है, जिससे संगठन की कार्यपद्धति ओर अधिक मजबूत होती है। हमारा दल व्यक्ति नेता आधारित नहीं है, विचार आधारित पार्टी होने के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महअभियान संभाग प्रभारी श्री राजीव खण्डेलवाल ने पंचपरिवर्तन विषय में बोलते हुए कहा कि इससे देष सशक्त होगा, ओर सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी नागरिक, अनुषासन ओर पर्यावरण सरंक्षण के महत्व पर प्रकाष डाला। इस प्रशिक्षण अभियान के संभाग प्रभारी श्री अमित श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंडल अध्यक्षगणों को मंडलस्तरीय कार्यशालाओं की योजना, समय निर्धारण एवं व्यवस्थाओं पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कर देना चाहिए। भाजपा द्वारा व्यक्ति का निर्माण एवं व्यक्ति से संगठन का निर्माण ओर संगठन से राष्ट्र का निर्माण इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य है।
जिला प्रभारी श्रीमती बबीता परमार ने अपने वक्तव्य में मण्डलशः प्रशिक्षण योजना एवं संगठनात्मक विषय पर चर्चा की, एवं कहा कि संगठन की कार्यपद्धति टीम भावना संवाद कौशल ओर सामाजिक सारोगारो में सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि संगठन की कार्यपद्धति उसके विकास, विस्तार ओर विचारधारा सैद्धांतिक भूमिका रीति-नीति ओर प्रत्येक कार्यकर्ता के दायित्वों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रशिक्षण महाअभियान में भोपाल संभाग प्रभारी एवं विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान ने जिज्ञासा समाधान को लेकर प्रशिक्षणार्थियों से विस्तृत चर्चा की व अंत में उन्होने कहा कि इस वर्ग को करने के बाद पार्टी के पास प्रशिक्षण व पुर्ण अनुशासित कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी संख्या होगी।
इस प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री श्री राकेश यादव ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण उद्देश्य, स्तर, विषय, समय-सीमा ओर संगठनात्मक योजनाओं की तकनीकी जानकारी दी।
जिला मीडिया प्रभारी श्री गजेन्द्र परमार ने बताया कि जिला कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं सह-संयोजक प्रशिक्षण महाअभियान श्री महिपालसिंह उमठ एवं आभार जिला मंत्री श्रीमती रीतु पाटीदार ने माना।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.