मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्व श्री गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान स्व श्री गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।विगत दिवस कनाडा में दुखद दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि शासन प्रदेशवासियों के सुख दुख में साथ है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के प्रयासों से स्व श्री मनोचा का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत लाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाबा श्री महाकाल से स्व श्री मनोचा के परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया,विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी स्व श्री मनोचा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.