गर्मी के समय को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए पानी हेतु 21 सकोरे जल पात्र रखे गए
उज्जैन : जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर निगम द्वारा वृहद स्तर पर किया जा रहा है पौधारोपण 02 लाख से अधिक पौधों को रोपित करने का लक्ष्य गर्मी के समय को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए पानी हेतु 21 सकोरे जल पात्र रखे गएमियावाकी पद्धति से सघन जंगल के रूप में क्षेत्र को विकसित किया जाएगा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार उज्जैन शहर को हरियाली के रूप में विकसित करने हेतु नगर निगम उज्जैन द्वारा वृहद स्तर पर पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके क्रम में निगम आयुक्त की अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसार नोडल अधिकारी एवं अपर आयुक्त उद्यान श्री संदीप शिवा के मार्गदर्शन में नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं के साथ मिलकर विक्रम विश्वविद्यालय स्थित भू विज्ञान अध्ययन शाला अंतर्गत 500 से अधिक गढ्ढे करने का कार्य किया गया हैं
अपर आयुक्त संदीप शिवा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा वसुंधरा हरियाली महोत्सव समिति, पर्यावरण प्रेमी परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण को लेकर कार्य किया जा रहा है जिसमें पूर्व से रोपित पौधों में पानी डालने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है साथ ही वर्तमान में 500 से अधिक पौधे रोपित करने हेतु गड्ढे करने का कार्य किया गया है एवं 9000 से अधिक पौधों को जिओ टैग करने का कार्य भी किया गया है
वृहद स्तर पर पौधारोपण हेतु 6 हेक्टेयर भूमि तैयार करेंगे जिस पर आने वाले समय में 1.5 से 2 लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वर्तमान में इस कार्य हेतु पूरी जमीन तैयार करने का कार्य प्रचलित है जिसमें पौधों के संरक्षण के लिए खाद मिलाते हुए विशेषज्ञों की निगरानी में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण करते हुए क्षेत्र को सघन जंगल के रूप में विकसित किया जाएगा
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.