राज्य स्तरीय निगरानी समिति ने उज्जैन के आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया
उज्जैन : नगरीय आवास एवं विकास विभाग में शहरी बेघरों को आश्रय स्थल की सुविधा हेतु संचालित आश्रय स्थलों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के मार्गदर्शन पर गठित ‘‘राज्य स्तरीय निगरानी समिति’’ मध्यप्रदेश की अध्यक्ष महोदया श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव रिटा.भा.प्रा.से. (1982 बैच) द्वारा घासमंडी आश्रय स्थल एवं दीनदयाल रसोई केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
अधक्षया श्री मति श्रीवास्तव द्वारा आश्रय स्थल निरीक्षण में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किये गये।
माननीय अध्यक्ष महोदया के साथ संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास की ओर से सतीश श्रीवास्तव, राज्य मिशन प्रबंधक भी निरीक्षण में है।
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री संकेत भोंडवे और श्री शिशिर गेमावत, अपर आयुक्त एवं मिशन संचालक दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा प्रदेश भर के संचालित आश्रय स्थलों में आवश्यक व्यवस्थाओं को निरंतर पूर्ण करने हेतु निकायों को निर्देश जारी किये गये है।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.