महापौर श्री मुकेश टटवाल पहुंचे जयसिंह पूरा क्षेत्र मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करने

उज्जैन : मंगलवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा जयसिंह पूरा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम द्वारा किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण कर  नागरिकों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना

      निरीक्षण के दौरान महापौर श्री मुकेश टटवाल से चर्चा के दौरान नागरिकों द्वारा बताया गया की कार्य की धीमी गति होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है आवागमन में भी समस्या हो रही है एवं पेयजल को लेकर भी समस्या है महापौर द्वारा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया कि वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करते हुए कार्य की गति और संसाधन बढ़ाएं जाएंगे और आपको हो रही समस्या का समाधान भी होगा
     निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य एवं लोक निर्माण समिति प्रभारी श्री शिवेंद्र तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि श्री विजय सिंह चौधरी उपस्थित रहे

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.