पचायतों एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2026 की तैयारी के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
उज्जैन : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2026 की तैयारी हेतु प्रक्रिया एवं समय सारणी जारी की गई है। आयोग के निर्देशानुसार सोमवार को नवीन प्रशासनिक संकुल भवन के मीटींग हॉल में समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षण में जिले के समस्त विकासखण्डों एवं नगरीय निकायों से मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे एवं समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा गूगल मीट के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन उज्जैन श्री संदीप सिंह संयुक्त कलेक्टर उज्जैन एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. विजय सुखवानी द्वारा पंचायतों एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2026 की तैयारी के संबंध में आयोग के नियम एवं निर्देशों के संबंध में विस्तार से बताया गया।
जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय की दिनांक 01.01.2025 की स्थिति में तैयार मतदाता सूची का पुनरीक्षण दिनांक 01.01.2026 की स्थिति में किया जाना है। 01.01.2026 की स्थिति में नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षित करने की प्रकिया दो चरणों में संपन्न की जाएगी। प्रथम चरण में कंट्रोल टेबल का वेरिफिकेशन, अपडेशन एवं प्रारूप मतदाता सूची तैयार करना। द्वितीय चरण में दावे आपत्ति प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 21.02.2026 को प्रकाशित विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची का उपयोग पंचायतों एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 हेतु किया जाएगा।
जिले की समस्त 08 नगरीय निकायों के 192 वार्डों में एवं 609 ग्राम पंचायतों में दिनांक 15 मई 2026 से दिनांक 25. मई 2026 तक विहित स्थानों पर प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा दावे आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 15.05.2026 को तथा अंतिम प्रकाशन दिनांक 18.06.2026 को किया जाएगा।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.