“मातृ पृथ्वी दिवस पर कचरा प्रबंधन हेतु संभागीय कार्यक्रम”

उज्जैन : अंतरराष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस के अवसर पर कचरा प्रबंधन वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्ति समूह संस्थाओं का संभाग स्तरीय आयोजन बुधवार को कालिदास अकादमी परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा कुलगुरु सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय डॉ अर्पण भारद्वाज, अखिल भारतीय सहसंयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि श्री राकेश जैन की उपस्थिति में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राकेश जैन अखिल भारतीय सहसंयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, कुलगुरु सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय डॉ अर्पण भारद्वाज, उपायुक्त नगर निगम श्री योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य के बारे में अपने अनुभव साझा किए गए
कार्यक्रम से पहले वेस्ट टू आर्ट की प्रदर्शनी नगर निगम द्वारा लगाई गई जिसका निरीक्षक उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया एवं जिन के द्वारा वेस्ट टू आर्ट से कलाकृतियां बनाई गई उनके बारे में जानकारी दी गई साथ ही कचरा प्रबंधन पर अनुभव साझा करने के लिए जिन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था उनके द्वारा कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं अनुभव भी साझा किए गए जिसमें गोबर से कलाकृतियां बनाई जाने के विषय, पुराने कपड़े से झोले, पुरानी प्लास्टिक बोतल से सुंदर गमले, पुराने कपड़े से फाइल कवर, फूलों से अगरबत्ती एवं धूपबत्ती, गोबर से बनाई गई माला इत्यादि सामग्रियों जानकारी दी गई
कार्यक्रम के दौरान श्री जितेंद्र गुज्जरवाडीया, कचरा प्रबंधन की मालवा प्रमुख स्वाति चौहान, श्री सोनू गहलोत, श्री प्रकाश चित्तौड़ा, श्री निश्चल यादव, सेव्या नागर, श्रीमती सीमा, श्री मयंक उपस्थित रहें

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.