मंगलनाथ मंदिर पर आयोजित 9 दिवसीय मंगल उत्सव का आज अष्टम दिवस विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ

उज्जैन : मंगलनाथ मंदिर के महंत श्री अमर भारती जी ने जानकारी देते हुए बताया कि अष्टम दिवस पर मुख्य यजमान श्री बद्री सोनी जी द्वारा विशेष मंगलवार पूजन, मंगल स्तोत्र पाठ एवं मंगल यज्ञ में सहभागिता की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजन-अनुष्ठान कर धर्म लाभ अर्जित किया।

उत्सव के दौरान प्रतिदिन अखाड़ा परिषद के संतों के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन निरंतर जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे हैं। मंदिर परिसर में दर्शन एवं आरती के समय भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों से उपस्थित श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।
महंत अमर भारती जी ने बताया कि कल मंगल उत्सव का नवम एवं अंतिम दिवस होगा, जिसमें विधिवत पूर्णाहुति के साथ उत्सव का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर उज्जैन शहर के समस्त अखाड़ा परिषद के संतों को आमंत्रित किया गया है, जिनका भव्य सम्मान एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मंगल उत्सव में भाग लें, दर्शन लाभ प्राप्त करें तथा भंडारा प्रसादी का आनंद लें। साथ ही जो श्रद्धालु पूर्णाहुति में सहभागी होना चाहते हैं, वे सीधे संपर्क कर सकते हैं। 

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.