निगम मुख्यालय में हुआ सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह
उज्जैन : नगर निगम परिवार में अपना सेवाकाल पूर्ण कर चुके कर्मचारियों का नगर निगम द्वारा सेवानिवृत सम्मान समारोह गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित करते हुए सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों का एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, पार्षद श्री अर्पित दुबे की उपस्थिति में शाल,श्रीफल,भगवत गीता, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात स्वस्थ एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर नगर निगम में दीर्घ एवं गौरवशाली सेवाकाल पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी श्री शंकरलाल पिता नागुजी सहायक वर्ग- 03 अटैच राजस्व विभाग (अन्वकर), श्री प्रीतिपाल कृष्णपाल खरे चौकीदार मिट मार्केट स्वास्थ्य विभाग, श्री ओमप्रकाश राठौर स्वास्थ्य विभाग अटैच स्थापना, श्री मोहनलाल पिता लक्ष्मी नारायण शर्मा बिल वितरक पीएचई विभाग, श्री नाथू सिंह पिता थावरजी पंप अटेंडर पीएचई विभाग, श्री सत्तार खां पिता बाबू खां पंप अटेंडर पीएचई विभाग, श्री मुकेश पिता कन्हैयालाल हेल्पर पीएचई विभाग, श्रीमती राजकुमारी पति लक्ष्मण सूर्यवंशी स्थाई कर्मी पीएचई विभाग का सम्मान किया गया।
इस दौरान कर्मचारी संघ से श्री रमेश रघुवंशी, श्री नितिन मुसले, श्री शैलेश नागर, श्री दिलीप दवे एवं निगम के कर्मचारी उपस्थित रहें।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.