महापौर द्वारा हीरामल क्षेत्र में पीएचई की लाइन डालने के कार्य का किया निरीक्षण

उज्जैन : हीरामल क्षेत्र के नागरिकों की पेयजल समस्या का हुआ समाधान नवीन लाइन डालने का कार्य प्रारंभ शिविर लगाकर वेध कनेक्शन दिए जाएंगे - महापौर श्री मुकेश टटवाल हीरा मिल क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मायापुरी क्षेत्र अंतर्गत विगत कई समय से क्षेत्र के नागरिक पेयजल की समस्या से परेशान थे क्षेत्र के नागरिकों की कई वर्षों की समस्या का समाधान करते हुए महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा अपने मद की राशि रुपए लगभग 25 लाख की लागत से हीरामल क्षेत्र में पीएचई की लाइन डलवाए जाने का कार्य प्रारंभ करवाया गया है उक्त कार्य का निरीक्षण मंगलवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा जल कार्य समिति प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा के साथ किया गया

   हीरामल क्षेत्र के नागरिक विगत कई वर्षों से पेयजल को लेकर परेशान थे क्षेत्र के नागरिकों की परेशानी का समाधान करते हुए महापौर द्वारा अपने मद की राशि से नवीन पाइपलाइन डलवाए जाने का कार्य करवाया गया जिससे नागरिकों की समस्या का समाधान होगा पेयजल लाइन के अंतर्गत 160, 110 एवं 90 एमएम की लाइन डाले जाने का कार्य किया जाएगा लाइन डालने के बाद पीएचई विभाग द्वारा शिविर लगाए जाएंगे जिसमें विधिवत राशि जमा करते हुए डायरी बनाई जाएगी और वेध कनेक्शन ही दिए जाएंगे महापौर द्वारा निर्देशित किया की लाइन डालने के बाद जब तक विधिवत कनेक्शन नहीं हो जाए तब तक लाइन को चालू न करें किसी भी स्थिति में अवैध कनेक्शन नहीं होना चाहिए निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेंद्र कुवाल, सब इंजीनियर श्री रिदम शाह एवं संबंधित कार्य के ठेकेदार उपस्थित रहे

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.