प्रदेश में जल संरक्षण को मिल रही नई गति
उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश में बड़ी संख्या में खेत तालाब, अमृत सरोवर, रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सूखे कुँओं को नया जीवन देने का कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिला जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियांवयन में प्रदेश के टॉप जिलों में शामिल है।
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत जिले की जनपद पंचायत महिदपुर के ग्राम पंचायत मालीखेड़ी के ग्राम मेलानिया में बिलकेश्वर मंदिर स्थित घाट की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य शुक्रवार सुबह जनपद पंचायत सीईओ, सरपंच ग्राम पंचायत मालीखेडी और ग्रामीणों की जनभागीदारी से किया गया।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.