चौथे दिन मंगलवार को शिप्रा के घाट की परिक्रमा सुबह 6:00 शुरू हुई

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिप्रा तट पर निर्माणाधीन नवीन घाट क्षेत्र से श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक स्नान के लिए घाट तक प्रस्तावित पहुंच मार्गो का निरीक्षण किया।

संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह, और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंगलवार  को सुबह 6:00 बजे से भैरवगढ़ क्षेत्र में नागदा उन्हेल ब्रिज के नीचे  से पैदल भ्रमण करते हुए निरीक्षण शुरू किया। शिप्रा नदी के किनारे किनारे निर्माणाधीन घाट से जोड़ने वाले मार्ग चिन्हित किए।
निरीक्षण के दौरान
संभाग आयुक्त श्री सिंह ने श्री सिध्दवट मंदिर के सामने, श्री अंगारेश्वर मंदिर के समीप, श्री मंगलनाथ मंदिर के समीप निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण करते हुए घाट तक पहुंच मार्ग निर्धारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे ।

रिपोर्टर : साँवर शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.