कंठाल से सतीगेट तक मार्ग चौड़ीकरण की राह हुई आसान, 07 मकानों पर लगा स्टे हाईकोर्ट ने किया खारिज

उज्जैन : कंठाल से सतीगेट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य के तहत संबंधित भवन स्वामियों द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस मामले में नगर निगम उज्जैन ने अपना पक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप हाईकोर्ट ने 07 मकानों पर लगाया गया स्टे खारिज कर दिया

   स्टे हटने के बाद नगर निगम ने संबंधित भवनों को हटाने की कार्यवाही तेज कर दी है, ताकि मार्ग चौड़ीकरण कार्य को गति प्रदान की जा सके
    उल्लेखनीय है कि उक्त मार्ग पर लगभग 99 प्रतिशत रहवासियों एवं व्यापारियों ने सिंहस्थ महापर्व एवं बाबा महाकाल की सवारी को ध्यान में रखते हुए स्वेच्छा से अपने भवन हटा लिए, ताकि मार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। इससे व्यापार-व्यवसाय सुगमता से संचालित हो सकेगा तथा नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.