अधिकमास को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सप्तसागरों पर की गई विशेष व्यवस्थाएं

उज्जैन : रविवार दिनांक 17 मई से अधिकमास का पर्व प्रारंभ हो गया है जो की एक माह 15 जून तक रहेगा जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा सप्तसागरों, नौ नारायण एवं 84 महादेव मंदिरों पर विशेष पूजन अर्चन किया जाएगा इसी क्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की मंशा अनुसार निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा सप्तसागरों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है जिसमें छायादार टेंट, शामियाने लगाए गए हैं जिससे कि यहां आने वाले श्रद्धालु सुविधाजनक रूप से पूजन कर सकें, श्रद्धालु निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं से भी संतुष्ट नजर आए

     साथ ही निगम आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि अधिकमास के पर्व को ध्यान में रखते हुए सप्तसागरों के साथ-साथ अन्य धार्मिक स्थलों पर भी सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इस बात का ध्यान रखें इसी के साथ श्रद्धालुओं से भी निवेदन किया गया की उज्जैन शहर की सफाई व्यवस्था को ध्यान  में रखते हुए सप्तसागरों पर गंदगी नहीं करें और निर्धारित स्थल पर ही पूजन सामग्री विसर्जित करें

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.