कोयला फाटक से कंठाल चौराहा चौड़ीकरण कार्य को 30 मई तक पूर्ण करें - आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ महापर्व में विश्व भर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुविधाजनक रूप से आवागमन उपलब्ध कराने, भीड़ प्रबंधन के लिए शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य शासन द्वारा प्राप्त राशि से किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत निगम आयुक्त द्वारा दिन-रात कार्य स्थल पर पहुंचकर चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
सोमवार को निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा कोयला फाठक से छत्रीचौक तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया 30 मई तक कोयला फाटक से कंठाल चौराहा तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाए तथा शेष कार्य जिसके अन्तर्गत डेªनेज तथा पाथवे के कार्य को भी गतिप्रदान करते हुए पूर्ण किया जाए।
कंठाल से छत्रीचौक तक मार्ग का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित कि मार्ग में रहवासियों को सकारात्मक सहयोग हमें प्राप्त हो रहा है जिससे परिणाम है कि हम इस मार्ग पर तेजगति से कार्य कर रहे है, जिसे और बढ़ाया जाकर मार्ग से निरंतर मलबा हटाया जाए, मार्ग में एक ओर नाली का निर्माण कार्य प्रचलित है मार्ग के दुसरी ओर में मलवा हटाया जाकर नाली निर्माण कार्य में शीघ्रता लाई जाए तथा जहां जहां से मलवा हटता जा रहा है वहां तक नाली निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने निरीक्षण कि दौरान कहा कि कंठाल से छत्रीचौक मार्ग अत्यंत ही महत्वूपर्ण मार्ग है जिस प्रकार यहा रहवासियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है तथा जिस गति से वर्तमान में कार्य प्रचलित है हमारा प्रयास है कि भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी से पूर्व ही हम मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पूर्ण करेंगे। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री श्री डी एस परिहार एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार मौजूद रहे।
 
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.