वार्ड क्र. 5 अन्तर्गत 1.30 करोड़ की लागत से बनने वाले नाला निर्माण कार्य भूमिपूजन सम्पन्न विधायक, महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

उज्जैन : वार्ड क्रमांक 5 के क्षेत्रीय पार्षद दिलीप सिंह परमार के अथक प्रयास से नगर निगम द्वारा स्वीकृत 1 करोड़ 30 लाख की लागत से पानी की टंकी से लेकर संजीवनी क्लिनिक तक नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन रविवार को विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल एवं पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

पार्षद श्री दिलीप परमार ने बताया कि नाला निर्माण कार्य होने से  40 साल की समस्या दूर होगी क्योंकि यहां पर बरसात में पानी निकासी की बहुत समस्या बनी रहती थी।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री शिवेन्द्र तिवारी, पार्षद  श्री पंकज चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम ठाकुर, सर्वश्री घनश्याम गोड, श्री अनोखीलाल शर्मा, डॉ ईश्वर सिंह सिसोदिया, श्री हरिसिंह यादव, श्री जगदीश महेश्वरी, श्री प्रीतम सिंह परिहार, श्री सुरेंद्र निगम आदि मौजूद रहे।


रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.