51 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न किया
उज्जैन - शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 40 में निगम मद की राशि रुपए लगभग 51 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन शुक्रवार को निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव जी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, महामंत्री श्री आनंद सिंह खींची,मंडल अध्यक्ष श्री हरीश सोलंकी,क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती जानी बाई सतीश राठौर, जोन अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम मालवीय की उपस्थिति में संपन्न किया गया उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 40 अंतर्गत प्रताप नगर क्षेत्र की विभिन्न गलियों में नगर निगम द्वारा निगम मद की राशि रुपए लगभग 51 लाख की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण का कार्य करवाया जाएगा जिससे क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी उक्त सुविधा मिलने से क्षेत्र के नागरिक भी खुश नजर आए,इसी क्रम में जिन वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है ऐसे वार्डों में विकास एवं निर्माण के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे इस दौरान श्री कल्याण शिवहरे,श्री पंकज मिश्रा,श्री सुनील गौठवाल,श्री महेंद्र मरमट,श्री इंद्रमणि राजपूत,श्री पर्वत सिंह जाट,श्री मोनू यादव,श्री प्रिंस लोदवाल,श्री पप्पू राठौर,श्री अनिल गौड,डॉ सुधीर नागर,श्री गौतम शेरे,श्री धीरज राठौर,श्री अशोक प्रजापति,श्री गोलू दरबार,श्री हनीफ खान,श्री ओम जैन,श्रीमती सुमन नागर एवं वार्ड के सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे
रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित
No Previous Comments found.