हॉर्न बजाकर रास्ता मांगने को लेकर हुआ विवाद, घटना में शामिल आरोपियों से पूछताछ जारी।

उज्जैन - थाना माधवनगर क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत कार्यालय, दमदमा मोड़ के पास मामूली विवाद को लेकर चाकूबाजी एवं मारपीट की घटना घटित हुई। जिसमें थाना माधव नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के चंद घंटे के भीतर ही प्रकरण में शामिल चार आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। फरियादी अमित अपने साथियों के साथ कार से देवासगेट की ओर से दमदमा होते हुए लक्ष्मीनगर जा रहा था। जिला पंचायत कार्यालय के पास रास्ता देने एवं हॉर्न बजाने की बात को लेकर मोटरसाइकिल सवार युवकों से आकस्मिक विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा कार पर पत्थर फेंककर कांच क्षतिग्रस्त किए गए तथा चाकू व पत्थर से हमला कर मारपीट की गई, जिसमें यश मित्तल सहित अन्य लोग घायल हुए। उक्त घटनाक्रम में यश मित्तल गंभीर रूप से घायल हो जाने से उसकी मृत्यु हो गई ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक गजेंद्र पचोरिया द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। थाना माधवनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर 04 आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश एवं उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा उनकी भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है।

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.