महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं कॉलोनी सेल विभाग की समीक्षा बैठक की गई
उज्जैन - गुरुवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं कॉलोनी सेल की समीक्षा विभाग प्रभारी डॉ योगेश्वरी राठौर, अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करते हुए विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही निर्देशित किया कि जहां भी अवैध कॉलोनियां विकसित हुई है संबंधित को नोटिस जारी करते हुए प्रभावी कार्यवाही करें, शहर में जितने भी अवैध निर्माण बिना अनुमति के किए जा रहे हैं उन पर भी प्रभावी कार्यवाही करें एवं प्रत्येक जोन में अवैध निर्माण पर कितने नोटिस जारी किए गए कितनो पर कार्यवाही की गई इसकी जानकारी प्रस्तुत की जाए बिना अनुमति के शहर में कहीं पर भी निर्माण नहीं हो इस बात का ध्यान रखें
कॉलोनी सेल विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा निर्देशित किया गया कि कॉलोनी विकास अनुमति जारी करने से पूर्व कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी विकास हेतु किए गए कार्य जिसमें रोड निर्माण, नाली निर्माण, पानी की निकासी, उद्यानों का संधारण, कॉलोनी का नक्शा एवं रखरखाव इत्यादि की जांच की जाए साथ ही जितने समय तक कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी का रखरखाव किया जाएगा संबंधित बोर्ड कॉलोनी पर लगाया जाए जिसमें कॉलोनाइजर का नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज रहे ताकि कॉलोनी के निवासी संबंधित से संपर्क कर सकें, नक्शे पास करने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए जिन कंसल्टेंट द्वारा गलत नक्शे बनाए जाते हैं उन पर भी कार्यवाही करते हुए उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाए
सूचना प्रौद्योगिकी समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाना एवं उनका संधारण कार्य करना, लीज लाइन कनेक्शन एवं संधारण कार्य, विभागों को तकनीकी सहयोग, ई ऑफिस, ई नगर पालिका, ई अटेंडेंस आदि पर कार्य करना, ई ऑफिस में अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा विभागीय पत्राचार आदि का कार्य किया जा रहा है, ई अटेंडेंस पोर्टल पर 5000 कर्मचारी पंजीकृत होकर ई अटेंडेंस लगाई जा रही है साथ ही जिन कर्मचारियों के पास स्मार्टफोन नहीं है उनके लिए नवीन 108 फेस अथेंटीकेशन मशीनें क्रय की गई है जिसे शीघ्र ही जोन एवं वार्ड में प्रदान की जाएगी
बैठक में भवन अधिकारी श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, श्री राजकुमार राठौर, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार, कॉलोनी सेल प्रभारी श्री श्याम शर्मा, भवन निरीक्षक श्री शिवम गुप्ता, श्री आनंद परमार उपस्थित रहे
रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित
No Previous Comments found.