यूपी में जनता को मिली राहत-स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था हुई खत्म?

यूपी में जनता को मिली राहत

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था हुई खत्म?
  


प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म हो गई है। अब सिर्फ स्मार्ट मीटर लगेंगे। इसके लिए केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश एक अप्रैल को ही अधिसूचित किया गया है। इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि इस योजना को लेकर लंबे समय से विरोध हो रहा था। सरकार के इस कदम को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। जनता में लगातार प्रीपेड स्मॉर्ट मीटर व्यवस्था को लेकर रोष देखा जा रहा था। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद् इसे अपनी जीत बता रहा है तो सवाल ये भी है कि जब स्मॉर्ट मीटर की खराबी की शिकायत लगातार की जा रही थी तो फिर पुराने मीटर व्यवस्था पर ही क्यों विश्वास नहीं किया गया। जनता को फिलहाल स्मॉर्ट प्रीपेड मीटर से भले ही राहत मिली हो पर पोस्ट पेड स्मॉर्ट मीटर में जमकर बिल बढ़कर आने की शिकायतें अब भी जारी है।आज इसी मुद्दे पर सबसे बड़ी बहस---- 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.