सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू

वाशिम - भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन एवं सिफारिशें आमंत्रित की गई हैं। देश की राष्ट्रीय एकता,अखंडता और आपसी एकजुटता को मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय,प्रेरणादायी और असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों,संस्थाओं और संगठनों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर घोषित किया जाता है धर्म,जाति,पंथ,लिंग,जन्मस्थान,आयु या व्यवसाय के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना देश के सभी नागरिक, संस्थाएं और संगठन इस पुरस्कार के लिए पात्र हैं।

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन अथवा सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं राष्ट्रीय पुरस्कार https://www.awards.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। नामांकन करते समय पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी। साथ ही संबंधित व्यक्ति,संस्था या संगठन द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत करना आवश्यक है। नामांकन की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध है। पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं और संगठनों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर नामांकन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

रिपोर्टर - नागेश अवचार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.