गंजबासौदा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 पेटी अवैध शराब और स्विफ्ट कार जब्त

गंजबासौदा : कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री विकास त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 बल्क लीटर अवैध शराब और एक स्विफ्ट कार जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती साधना पटेल राजपूत के नेतृत्व में जेल रोड पर नाकाबंदी की गई। पीछा करने पर वाहन नरवरिया ढाबे तक पहुंचा, जहां तलाशी में कार से 6 पेटी प्लेन शराब तथा ढाबे के कमरे से 4 पेटी मसाला और 2 पेटी अंग्रेजी गोवा मदिरा बरामद हुई।
आबकारी टीम ने आरोपी अमन परिहार एवं कमल सिंह नरवरिया के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 3.58 लाख रुपये आंकी गई है। विभाग ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

रिपोर्टर : हेमंत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.