विदिशा के तीन विद्यार्थियों का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अर्थात एस जीएफ आई में हुआ चयन
विदिशा : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद जिला विदिशा के तीन विद्यार्थियों का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अर्थात एस जीएफ आई में चयन हुआ विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विद्यार्थियों का चयन विद्यालय की शारीरिक शिक्षा शिक्षिका श्रीमति उर्वशी चौहान एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को तहत हुआ है।। विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र मास्टर कुशल शाक्य के का चयन खो-खो मैं,कामिनी अहिरवार कक्षा 9वी की छात्रा का चयन बास्केटबॉल और कुमारी ओजस्विनी कक्षा नौवीं की छात्रा का चयन ताइक्वांडो में एसजीएफआई के लिए हुआ है। इन खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर 11 अक्टूबर से गंदरवल श्रीनगर में शुरू हो रहा है। विद्यालय के उप प्राचार्य एमडी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त एसजीएफआई प्रतियोगिता जम्मू और कश्मीर में दिनांक 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का एसजीएफआई अर्थात स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में चयन होने पर समस्त विद्यालय में, क्षेत्र में और पालकों में खुशी का माहौल व्याप्त है।
रिपोर्टर : प्रयास विश्वकर्मा

No Previous Comments found.