मंगरूलपीर में 31 जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज समाधान शिविर

वाशिम - मंगरूलपीर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्रपति शिवाजी महाराज समाधान अभियान के तहत 31 जुलाई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे सांस्कृतिक सभागृह,मानोली रोड,मंगरूलपीर में शुरू होगा। शिविर का आयोजन उपविभागीय अधिकारी मंगरूलपीर, तहसीलदार मंगरूलपीर तथा तहसीलदार वाशिम के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

शिविर में राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाओं के साथ स्वास्थ्य विभाग,भूमि अभिलेख विभाग और नगर परिषद की ओर से विभिन्न प्रमाणपत्र एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए जाएंगे। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल की ओर से महिलाओं को यात्रा पास तथा कामगार कल्याण विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को सामग्री किट वितरित की जाएगी। इसके अलावा आदिवासी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभ भी दिए जाएंगे। सहायक निबंधक, सहकारी संस्था के माध्यम से पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना-2026 के पात्र लाभार्थियों को लाभ वितरित किया जाएगा।

शिविर की अध्यक्षता वाशिम-मंगरूलपीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामभाऊ खोडे करेंगे।

उपविभागीय अधिकारी रवी काले ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज समाधान अभियान के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

रिपोर्टर - नागेश अवचार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.