वाशिमकरों से गणेशोत्सव की पारिवारिक परंपराओं के पंजीयन की अपील

वाशिम  - महाराष्ट्र के घर-घर में मनाए जाने वाले गणेशोत्सव की पारंपरिक विरासत, पारिवारिक स्मृतियों और गणेशोत्सव से जुड़ी कहानियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करने के लिए राज्य के सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से ‘बाप्पा डॉट ऑर्ग’ (www.bappa.org) उपक्रम शुरू किया गया है। इस पहल के माध्यम से महाराष्ट्र की समृद्ध गणेशोत्सव परंपराओं का डिजिटल दस्तावेजीकरण किया जा रहा है।

वाशिम जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में उत्स्फूर्त सहभागिता करते हुए अपने परिवार में मनाए जाने वाले गणेशोत्सव की परंपरा, उससे जुड़ी जानकारी, स्मृतियां और छायाचित्रों का पंजीयन करें। जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने अधिक से अधिक परिवारों से इस उपक्रम में सहभागी होने का आवाहन किया है। पंजीयन करने वाले प्रत्येक परिवार को प्रमाणपत्र अपने गणेशोत्सव की जानकारी सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने वाले प्रत्येक परिवार को सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से परिवार के नाम से अधिकृत प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। नागरिकों से इस प्रमाणपत्र को सोशल मीडिया पर #घरोघरीबाप्पा और #GharoGhariBappa हैशटैग के साथ साझा करने का भी आवाहन किया गया है।
पंजीयन पूरी तरह नि:शुल्क

इस उपक्रम में सहभागिता और पंजीयन पूरी तरह नि:शुल्क है। Bappa.org वेबसाइट या क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन की प्रगति को जिलानुसार राज्यस्तरीय डैशबोर्ड पर दर्ज किया जाएगा। वाशिम जिले के अधिक से अधिक परिवार अपनी गणेशोत्सव परंपराओं को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने के इस अभियान में सहभागी हों, ऐसा आवाहन जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने किया है।

रिपोर्टर - नागेश अवचार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.