मानोरा पुलिस की तकनीकी कार्रवाई रंग लाई, 1.80 लाख के 18 मोबाइल बरामद
वाशिम : मानोरा पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए गुम हुए 18 मोबाइल फोन खोजकर उनके मालिकों को वापस सौंपे। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।
मानोरा पुलिस स्टेशन में नागरिकों की ओर से गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी पद्धति से मोबाइल की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली।
बरामद किए गए 18 मोबाइल फोन संबंधित शिकायतकर्ताओं को वापस सौंपे गए। मोबाइल फोन मिलने के बाद नागरिकों ने मानोरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखेश खाटमोटे-पाटील, अपर पुलिस अधीक्षक लता फड के मार्गदर्शन तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष ठाकरे के निर्देशन में मानोरा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक नैना पोहेकर, PSI जयदीप पवार, पुलिसकर्मी वैभव गाडगे एवं पंकज खाडे ने की।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।
“नागरिकों की सेवा के लिए मानोरा पुलिस सदैव तत्पर!”
रिपोर्टर : नागेश अवचार
No Previous Comments found.