मंत्री नितेश राणे 5 अक्टूबर को वाशिम दौरे पर सूखा प्रभावित स्थिति की करेंगे समीक्षा; काजळंबा और धामणीखडी तालाब का करेंगे निरीक्षण

वाशिम : मत्स्यव्यवसाय एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को वाशिम जिले के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे जिले में सूखा प्रभावित परिस्थितियों का जायजा लेने के साथ ही शासकीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही काजळंबा एवं धामणीखडी तालाब का निरीक्षण कर मछुआरों से संवाद करेंगे।

मंत्री राणे सुबह 9 बजे अकोला से सड़क मार्ग से वाशिम के जिला परिषद कार्यालय पहुंचेंगे। सुबह 10.15 से 11.15 बजे तक जिला परिषद में शासकीय अधिकारियों के साथ सूखा परिस्थितियों को लेकर समीक्षा बैठक होगी।
इसके बाद सुबह 11.30 बजे काजळंबा तालाब पहुंचकर वे तालाब का निरीक्षण करेंगे तथा मछुआरों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर 12 से 2 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
दोपहर 2 बजे वे मानोरा तहसील के धामणीखडी तालाब के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे धामणीखडी तालाब पहुंचकर निरीक्षण के साथ मछुआरों से संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे वे यवतमाल जिले के दारव्हा तहसील स्थित कुंभारकिन्ही के लिए रवाना होंगे।

रिपोर्टर : नागेश अवचार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.