वाशिम आरटीओ कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
वाशिम : वाशिम के उप-प्रादेशिक परिवहन कार्यालय की ओर से ‘अभिजात मराठी भाषा सप्ताह’ उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, वाशिम में विद्यार्थियों के लिए ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर मराठी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 15 अक्टूबर को प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य संजय लोणसुने ने की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में उप-प्रादेशिक परिवहन अधिकारी आनंद मेश्राम उपस्थित रहे।
इस दौरान आरटीओ अधिकारी आनंद मेश्राम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा 112, ‘नेक नागरिक’ कानून की धारा 134A, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के हाथों प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सहायक मोटर वाहन निरीक्षक एन. ए. शिंदे, राहुल सिरसाट, प्राध्यापक प्रज्वल चव्हाण, राजेश दशवंतराव, प्राध्यापक आंभोरे और प्राध्यापक देशपांडे सहित लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नागेश अवचार

No Previous Comments found.